बॉलीवुड लीजेंड अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर अपने दो फोटो शेयर किए एक 2002 का फोटो और दूसरा 2020 का दोनों फोटो में एक जैसा दिखने का चैलेंज! #18yearchallenge
अजय देवगन - फोटो : Twitter
अजय देवगन की फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' सौ करोड़ क्लब को पार कर अब यह फिल्म इस साल की बड़ी ब्लॉकबस्टर बनने की ओर है। तानाजी की सफलता को एंजॉय कर रहे अजय देवगन ने फैंस के लिए एक ऐसी तस्वीर शेयर की है जिसे देख उनके फैंस की पुरानी यादें ताजा हो गईं।
Ajay Devgn - फोटो : Social Media
अजय देवगन ने खुद की दो तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर फिल्म 'द लीजेंड ऑफ भगत सिंह' से है। दूसरी तस्वीर 'तानाजी' से है। तस्वीर के साथ अजय देवगन ने 18 साल का चैलेंज दिया है। दोनों तस्वीरों में अजय देवगन पगड़ी लगाए हुए नजर आ रहे हैं।Ajay devgn - फोटो : सोशल मीडिया
'द लीजेंड ऑफ भगत सिंह' 18 साल पहले साल 2002 में रिलीज हुई थी। फिल्म बहुत पसंद की गई थी ! क्रिटिक्स ने उसे काफी सराहा था। इसी साल भगत सिंह पर बनीं तीन फिल्में रिलीज हुई थीं। अजय देवगन की फिल्म 'तानाजी' की बात करें तो मीडिया खबरों के अनुसार फिल्म 140 करोड़ का कलेक्शन करने में कामयाब फिल्म अब तक सफल रही और प्रदर्शन निरंतर जारी है 'तानाजी' में अजय देवगन के और काजोल की मुख्य भूमिका है। अजय देवगन ने फिल्म में तानाजी का किरदार निभाया है जबकि काजोल तानाजी की पत्नी सावित्री बाई के किरदार में हैं। सैफ अली खान निगेटिव किरादर में हैं उनके किरदार का नाम उदय भान होता है। फिल्म की लागत 110 करोड़ है। इसके प्रचार और प्रिंट्स पर 15 करोड़ खर्च हुए हैं।
ajay devgn - फोटो : social media
अजय देवगन की अगली फिल्म 'मैदान' है। फिल्म में अजय देवगन के अपोजिट प्रियामणि होंगी। प्रियामणि वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' में नजर आई थीं। इस वेब सीरीज में प्रियामणि ने मनोज बाजपेयी की पत्नी की भूमिका अदा की थी। फिल्म 'मैदान' भारतीय फुटबॉल के सुनहरे वर्षों पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन अमित रविंद्रनाथ शर्मा कर रहे हैं। 'मैदान' 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। #साभार गूगल,सोशल मीडिया