शहर में होली की धूम, राजबाड़ा की ऐतिहासिक सरकारी होली सजी, पूजन के बाद हुआ दहन

इंदौर / शहर में होली की धूम, राजबाड़ा की ऐतिहासिक और सबसे प्राचीन सरकारी होली सज गई है, होलीका, पूजन के बाद हुआ दहन,
पूजन के पश्चात होलिका दहन का कार्यक्रम प्रारंभ हो गया है


होली का पर्व शहर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। शहर की गली, चौराहों के साथ ही प्रमुख स्थानों पर होलिका सज गई है। पूजन के पश्चात होलिका दहन का कार्यक्रम प्रारंभ हो गया है जो देर रात तक चलेगा।


राजबाड़ा पर सरकारी होली सज गई है। मार्तंड मंदिर देवस्थान, राजबाड़ा के पंडित निलाकर वारकर ने बताया कि राजबाड़ा पर परंपरानुसार होलिका पूजन के पश्चात शाम 7:15 बजे होलिका दहन किया गया। इस बार होलिका दहन में 1100 कंडे और घास की पिंडी का उपयोग किया गया।


होली पर शहर में नहीं चलेंगी सिटी बस और ऑटोरिक्शा, यात्रियों को हो सकती है परेशानी


नगर निगम होली के त्योहार पर शहर के मुख्य मार्गों पर विशेष सफाई अभियान चलाएगा। साथ ही जहां पर होली का दहन होगा वहां पर सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे।
होली के पर्व पर हर रोज की तरह सुबह और दोपहर में सफाई की जाएगी। साथ ही शहर में जिन स्थानों पर भी होलिका का दहन होगा, वहां सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जाएंगे कि वहां कोई अप्रिय घटना न हो। शहरवासियों से नगर निगम की यहीं अपेक्षा है कि सफाई में लगातार नंबर वन को ध्यान में रखते हुए जगह-जगह गंदगी न करें। इंदौर के बाहर दूसरे शहरो में अच्छा संदेश जाए इसका ध्यान रखा जाए।


Featured Post

आग से राख टाटा के सपने,, कहानी दर्द,, कहानी गोपाल की

वैसे तो आप अगर अपने विकराल रूप पर आ जाए तो सब कुछ बर्बाद कर देती है। लेकिन वह खुद नहीं करती किसी न किसी कारण से या किसी की लापरवाही से वह अ...