बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार एक बार फिर अपनी दरियादिली के कारण चर्चा में है। इस बार उन्होंने असम में आई बाढ़ से पीड़ित लोगों की मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया है। यह जानकारी स्वयं प्रदेश के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने अपने ट्विटर पर ट्वीट करके दी है। असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने अपने ट्वीट में अक्षय कुमार का धन्यवाद करते हुए लिखा, “असम बाढ़ में राहत की दिशा में 1 करोड़ के अपने योगदान के लिए अक्षय कुमार जी का आभार। आपने हमेशा संकट के समय सहानुभूति और समर्थन दिया है। असम के एक सच्चे दोस्त के रूप में, भगवान आपको वैश्विक क्षेत्र पर अपना प्रताप ले जाने के लिए आशीर्वाद दें।” बता दें इससे पहले अक्षय कुमार ने बिहार में आई बाढ़ के दौरान भी राहत कोष में 1 करोड़ रुपए दिए थे। उन्होंने इस मदद को पहुँचाने से पहले दोनों प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों से बात की थी और मदद का आश्वासन दिया था। इस बातचीत के बाद उन्होंने बिहार और असम को 1-1 करोड़ रुपए दान दिए।
उल्लेखनीय है कि बॉलीवुड कलाकार अक्षय कुमार अक्सर मुश्किल घड़ी में प्रभावित क्षेत्रों की मदद के लिए आगे बढ़कर आते हैं। उन्होंने कोरोना महामारी के समय में भी आगे बढ़कर 25 करोड़ रुपए के दान का ऐलान किया था। वहीं मुंबई पुलिस फाउंडेशन के लिए उन्होंने 2 करोड़ रुपए और बीएमसी के कोरोना प्रयासों के लिए 3 करोड़ रुपए की मदद का भी ऐलान किया था। अम्फान चक्रवात के समय भी उन्होंने 1 करोड़ रुपए दिए थे और आज जब देश के कई राज्य बाढ़ से प्रभावित हैं। हर जगह पानी घुस गया है तब भी अक्षय कुमार आगे आए हैं। एक जानकारी के अनुसार, बिहार में बाढ़ से प्रभावित होने वाली कुल संख्या 75 लाख लोगों की है। वहीं असम में 14 हजार लोग इससे जूझ रहे है! , #साभार ऑफ इंडिया
अक्षय कुमार ने असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दिए ₹1 करोड़: CM सोनोवाल ने दिया धन्यवाद
Featured Post
आग से राख टाटा के सपने,, कहानी दर्द,, कहानी गोपाल की
वैसे तो आप अगर अपने विकराल रूप पर आ जाए तो सब कुछ बर्बाद कर देती है। लेकिन वह खुद नहीं करती किसी न किसी कारण से या किसी की लापरवाही से वह अ...
-
धर्म शास्त्रों के अनुसार, माघ माह की शुक्ल पक्ष की सप्तमी को नर्मदा जयंती का पर्व मनाया जाता है। इस बार नर्मदा जयंती 1 फरवरी आज शनिवार को है...
-
इंदौर/ एरोड्रम पुलिस के अनुसार स्कीम नंबर 51 स्थित आटा फैक्ट्री में काम करने वाली आरती पटेल की मौत के मामले में फैक्ट्री संचालक तेजकुमार गंग...
-
मथुरा: श्रीकृष्ण जन्मभूमि का मामला भी अदालत पहुंच गया. मथुरा की अदालत में दायर हुए एक सिविल मुकदमे में श्रीकृष्ण मंदिर परिसर की 13.37 एकड़ ...
-
वैसे तो आप अगर अपने विकराल रूप पर आ जाए तो सब कुछ बर्बाद कर देती है। लेकिन वह खुद नहीं करती किसी न किसी कारण से या किसी की लापरवाही से वह अ...
-
नारी प्रधान इस देश की यह कैसी विडंबना है। जहां एक ओर नारी सम्मान के प्रतीक नवरात्रि माता के जगराते चल रहे हैं। मां जगदंबा की आराधना में पूरा...